सूचना प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ
पुस्तकालय
अतिथि विश्राम गृह
भण्डार एवं क्र्य शाखा
संपदा
सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ
अधिदेश: हि.व.अ.सं. के आईटी बुनियादी ढांचे का रखरखाव और देखभाल
महत्वपूर्ण क्षेत्र:
- सूचना उत्पन्न करने, संग्रहीत करने और संप्रेषित करने में सहायता करने वाली उपलब्ध प्रौद्योगिकी को संस्थागत उपयोगकर्ताओं तक विस्तारित करना
- लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) के माध्यम से परस्पर संपर्क सुनिश्चित करना तथा वर्ल्ड वाइड वेब पर निर्बाध ब्राउज़िंग की सुविधा उपलब्ध करवाना
- आई.टी. उपकरणों/अवसंरचना तथा सम्मेलन सुविधाओं का समुचित रख-रखाव एवं संरक्षण सुनिश्चित करना
- आई.टी. से संबंधित समस्याओ का उचित समाधान प्रदान कराना
- संस्थागत वेबसाइट का नियमित अपडेट करना तथा विभिन्न अनुसंधान/विस्तार संबंधी सूचनाओं का अंतिम उपयोगकर्ताओं तक प्रभावी प्रसार करना
भूमिका / कार्य:
हि.व.अ.सं. शिमला 60 कंप्यूटर से कार्यरत है | सभी कंप्यूटर आपस मे लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) के माध्यम से जुड़े हुए है । इंटरनेट कनेक्टिविटी 100 एमबीपीएस की लीज-लाइन के माध्यम से प्रदान की गई है, जो प्रत्येक उपयोगकर्ता को तेज और निर्बाध ब्राउज़िंग की सुविधा देती है । इस प्रभाग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एमपीएलएस-वीपीएन सुविधा और केंद्रीकृत एंटीवायरस सेवाएं भी उपलब्ध हैं । हि.व.अ.सं. के प्रशासनिक भवन एवं आवासीय परिसर में संचार उदेश्यों की आपूर्ति हेतु बीएसएनएल के माध्यम से 70 नोड्स की क्षमता का EPABX विनियम स्थापित किया है । हाल ही में, संस्थान में वानिकी संबंधी अभिलेखों को स्थलाकृतिक मानचित्रों पर भू-संदर्भित करने के लिए एक नई भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) प्रयोगशाला स्थापित की गई है । सूचना प्रौद्योगिकी प्रभाग ई-गवर्नेंस के माध्यम से विभिन्न हितधारकों को सूचना प्रसारित करने के लिए संस्थान की वेबसाइट का नियमित रूप से रखरखाव और इसे अपडेट करता है । यह प्रभाग भारतीय वानिकी अनुसंधान सूचना प्रणाली (IFRIS) के विभिन्न मॉड्यूल के क्रियान्वयन में भी सहायता करता है यह एक ई-गवर्नेंस परियोजना है, जिसे भा.वा.अ.शि.प. देहरादून के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। IFRIS मोडुल्स का उपयोग अवकाश लेने, वेतन स्लिप निकालने, विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओ को अपलोड /अपडेट करने, ऑनलाइन प्रकाशन आदि की सुविधा प्रदान करते हैं। हि.व.अ.सं. शिमला शिमला में निम्नलिखित सात मॉड्यूल नियमित रूप से उपयोग में हैं ।
-
PIMS-कार्मिक सूचना प्रबंधन प्रणाली कर्मचारियों के व्यक्तिगत रिकार्ड् का ब्यौरा रखती है। यह सभी प्रकार की ऑनलाइन छुट्टियों के लिए आवेदन एवं स्वीकृति के साथ-साथ कर्मचारियों की वेतन स्लिप और ACR की ऑनलाइन प्रोसेसिंग की सुविधा प्रदान करती है ।
-
FAS-वित्तीय लेखा प्रणाली का उद्देश्य खाते से संबंधित जानकारी दर्ज करना और नकदी से संबंधित विभिन्न रिपोर्ट तैयार करना है।
-
PMS- भुगतान रोल मैनेजमेंट – पेरोल प्रबंधन प्रणाली सभी कर्मचारियों के वेतन का रिकॉर्ड रखता है और मॉड्यूल में अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है । सक्षम प्राधिकारी द्वारा वेतन बिल स्वीकृत होने के बाद, कर्मचारी महीने के अंत में अपनी वेतन पर्ची प्राप्त कर सकते हैं ।
-
RIMS-अनुसंधान सूचना प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से अनुसंधान परियोजनाओं का अवधारणा नोट तथा अनुसंधान प्रस्ताव की सक्षम प्राधिकारी द्वारा ऑनलाइन स्वीकृति तथा परियोजना रिपोर्ट को अपलोड किया जाता है ।
-
On line Public Information System: ऑनलाइन जन सूचना प्रणाली संस्थान के प्रकाशनों को अपलोड करने और उनकी पहुंच को सुगम बनाता है । |
-
FEMS- वानिकी विस्तार प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से संस्थान के विस्तार कार्य को दर्ज और इनकी निगरानी की जा सकता है
-
EDMS- दस्तावेज प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत दस्तावेजों और कार्यालय अभिलेखों जैसे कि कर्मचारी सेवा पुस्तिकाएं, कार्यालय आदेश, समझौता ज्ञापन आदि के साथ अपडेट किया गया है ।
प्रमुख उपकरण:
| 1. | कंप्यूटर | 65 |
| 2. | लैपटॉप | 20 |
| 2. | प्रिंटर | 38 |
| 4. | यू पी एस | 60 |
| 5. | राऊटर सिस्को एमई 3800 (Cisco) | 01 |
| 6. | राऊटर सी3केएक्स एनएम 1जी (Cisco) | 01 |
| 7. | रैक for switches/ Router | 01 |
| 8. | प्रबंधित स्विचड Managed Switched- 48 port | 01 |
| 9. | प्रबंधित स्विचड Managed Switched- 24 port | 02 |
| 10. | स्विच Switch 8-port Dlink 10/100 | 01 |
| 11. | स्विच 24 पोर्ट डी-लिंक | 02 |
| 12. | वीडियो डिवाइस पोलीकॉम | 01 |
| 13. | एंड पॉइंट कैमरा पोलीकॉम एमपीटीज़ेड टेन रियल प्रेजेंस ग्रुप 5.0 | 01 |
| 14. | अल्ट्रा एलईडी टीवी -TV LG65- Inches | 01 |
| 15. | मक्क रेलटेल कनैक्शन | 01 |
| 16. | एल 3 स्विच L3 Switch | 01 |
| 17. | मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर | 03 |
| 18. | इलेक्ट्रॉनिक मोवेबल स्क्रीन Electronic Movable Screen | 01 |
जनशक्ति:
S.No.
Name and Designation
1
2
डॉ प्रवीन रावत, सूचना प्रौद्योगिकी प्रभारी
श्री विनय चौहान, वरिष्ठ तकनीशियन
अधिक जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें:
डॉ राजकुमार वर्मा , वैज्ञानिक एवं प्रभागाध्यक्षई-मेल: vermaraj@icfre.org
मोबाइल.: 94181-89326
